News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

EC ने कहाः निज़ामाबाद सीट पर M3 लेवल की EVM का भी इस्तेमाल संभव, जुड़ सकते हैं 384 उम्मीदवार

तेलंगाना के निजामाबाद लोकसभा सीट को वीवाईपी सीटों में गिना जाता है. यहां से टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता उम्मीदवार हैं.

Share:
Lok Sabha Elections 2019: तेलंगाना की निजामाबाद लोकसभा सीट पर 185 प्रत्याशियों की वजह से बैलेट पेपर से वोट डाले जाने की खबर पर चुनाव आयोग ने स्थिति साफ की है. चुनाव आयोग ने साफ किया कि उनके पास M3 लेवल की भी ईवीएम भी मौजूद है जिसमें एक साथ 24 बैलट यूनिट को जोड़ा जा सकता है यानी कुल 384 उम्मीदवारों का नाम शामिल किया जा सकता है. भले ही स्थानीय आरओ ने कहा था कि उनके पास अभी M2 लेवल की ही ईवीएम मौजूद हैं पर आयोग अभी इस पर विचार कर रहा है. ज़रूरत पड़ने पर M3 लेवल की ईवीएम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. लिहाजा ये जरूरी नहीं कि निजामाबाद लोकसभा सीट पर बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे. खबर आई थी कि तेलंगाना की निजामाबाद लोकसभा सीट ऐसी सीट है जहां बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे. इसकी मुख्य वजह प्रत्याशियों का अधिक होना है. निजामाबाद लोकसभा सीट पर 185 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. ऐसे में ईवीएम में इतने उम्मीदवारों के नामों और फोटो को जगह नहीं दी जा सकती है. हालांकि इसको लेकर अब चुनाव आयोग ने स्थिति साफ कर दी है. निजामाबाद सीट को वीवाईपी सीटों में गिना जाता है. यहां से तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता उम्मीदवार हैं. वहीं कांग्रेस ने मधु याशकी गौड़ और बीजेपी ने धर्मपुरी अरविंद को टिकट दिया है. इतने उम्मीदवार कैसे? केंद्र और राज्य सरकार से नाराज 178 किसानों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया. किसानों का कहना है कि हल्दी और लाल ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 28 मार्च थी. लेकिन किसी भी किसान ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया. ध्यान रहे कि एक ईवीएम मशीन में केवल 16 नामों की जगह होती है. इवीएम कंट्रोल यूनिट से जुड़ा होता होता है और कंट्रोल यूनिट में चार ईवीएम को जोड़ा जा सकता है. ऐसे में अगर एक क्षेत्र में 64 उम्मीदवार हैं तो वोटिंग ईवीएम से करवाया जा सकता है. तेलंगाना की 17 सभी लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 17 सीटों पर कुल 443 उम्मीदवार हैं. सूबे में कांग्रेस, बीजेपी और टीआरएस के बीच मुकाबला है.
Published at : 29 Mar 2019 10:18 AM (IST) Tags: ballot paper Lok Sabha elections 2019 Telangana
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Elections News in Hindi

यह भी पढ़ें

Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम

तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट

तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट

UP MLC Election: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट

UP MLC Election: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट

टॉप स्टोरीज

ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन

टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन

नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'

'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'